Jain Icon Awards 2026 में आपका हार्दिक स्वागत है। यदि आप अपनी रचनात्मकता और कहानी के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन, मानसिक स्वास्थ्य, करुणा एवं मानवता का संदेश देना चाहते हैं, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए एक अनूठा अवसर है।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रेरणादायक एवं सकारात्मक कंटेंट के माध्यम से समाज में जागरूकता और बदलाव लाना है।
शॉर्ट फिल्म की अवधि की कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा नहीं है। प्रतिभागी किसी भी भाषा में प्रस्तुति दे सकते हैं, लेकिन वीडियो मौलिक होना चाहिए।
इस श्रेणी में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को दोनों अनिवार्य विषयों पर अलग-अलग शॉर्ट फिल्म जमा करनी होगी।
रील की अधिकतम अवधि 90 सेकंड होगी और कम समय में प्रभावशाली, प्रेरणादायक एवं स्पष्ट सामाजिक संदेश प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
प्रतिभागी केवल रील, केवल शॉर्ट फिल्म या दोनों प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।
तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, माइंडफुलनेस एवं आंतरिक शांति पर आधारित वीडियो तैयार करना होगा। यह विषय पूज्य श्रुतसंवेगी महाश्रमण श्री 108 आदित्यसागर जी मुनिराज की कृति "तनाव प्रबंधन" पुस्तक पर आधारित है।
इस विषय की पुस्तक का PDF प्रतिभागियों को उपलब्ध कराया जाएगा। यहां से बुक डाउनलोड करें, और आवश्यकता होने पर प्रिंटेड कॉपी भी भेजी जाएगी।
करुणा, सेवा, सहानुभूति एवं समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की चिकित्सा एवं शिक्षा सहायता पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो तैयार करना होगा।
अनुकंपा का शाब्दिक अर्थ दया और करुणा है। यह समाज को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित एक सतत सामाजिक अभियान भी है।
प्रथम पुरस्कार - ₹31,000
द्वितीय पुरस्कार - ₹21,000
तृतीय पुरस्कार - ₹11,000
सांत्वना पुरस्कार - ₹5,100 (5 विजेताओं को)
प्रथम पुरस्कार - ₹71,000
द्वितीय पुरस्कार - ₹41,000
तृतीय पुरस्कार - ₹21,000
सांत्वना पुरस्कार - ₹11,000 (5 विजेताओं को)
वीडियो जमा करने की अंतिम तिथि: 05 अगस्त 2026
1. प्रत्येक प्रतिभागी को Stress Management और अनुकंपा दोनों विषयों पर अलग-अलग वीडियो तैयार करना अनिवार्य होगा।
2. Reel Competition की अधिकतम अवधि 90 सेकंड होगी और Aspect Ratio 9:16 रहेगा।
3. Short Film Competition की अवधि और Aspect Ratio पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
4. किसी भी आयु वर्ग, किसी भी राज्य या देश के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
5. प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी भाषा में वीडियो बना सकते हैं।
6. AI का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन पूरी फिल्म केवल AI आधारित नहीं होनी चाहिए।
7. वीडियो सकारात्मक, प्रेरणादायी और समाजोपयोगी संदेश देने वाला होना चाहिए।
8. मूल्यांकन Content, Creativity, Storytelling, Originality, Technical Quality और Social Impact के आधार पर होगा।
9. किसी अन्य की कॉपीराइट सामग्री उपयोग करने पर अनुमति सुनिश्चित करना प्रतिभागी की जिम्मेदारी होगी।
10. वीडियो पर किसी अन्य संस्था, संगठन या ब्रांड का प्रमुख वॉटरमार्क या प्रचार सामग्री नहीं होनी चाहिए।
11. चयनित प्रविष्टियों का उपयोग आयोजक सामाजिक जागरूकता और गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों हेतु कर सकेंगे।
12. निर्णायक मंडल और आयोजक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
Relive the magic of our last award ceremony.